MP Police Constable Bharti 2026: 7500 पदों पर बंपर भर्ती, 8वीं और 10वीं पास करें आवेदन — जानें पूरी प्रक्रिया!
एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 में 7500 पदों पर भर्ती निकली है। MPESB द्वारा आयोजित इस भर्ती के लिए 10वीं पास युवा आवेदन करें। आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक esb.mp.gov.in पर होंगे। चयन लिखित परीक्षा, PET/PST और दस्तावेज़ सत्यापन से होगा। योग्यता, फीस और तिथियां नोटिफिकेशन में देखें।
MP Police Constable Bharti 2026!
मध्य प्रदेश मे जीतने भी छात्र पुलिस की भर्ती का इंटेजर कर रहे थे उनके लिए बेहद ही अच्छी खबर ! मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल (General Duty ) के 7500 पदों पर भर्ती का Notification जारी कर दिया है। सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए सिर्फ 8वीं और 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं योग्यता, उम्र सीमा, फीस, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी।
Post In Details पदों की संख्या
कुल 7500 पदों को दो संवर्गों में बांटा गया है:
- कॉन्स्टेबल GD (SAF को छोड़कर): 6800 पद — महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं
- कॉन्स्टेबल GD (स्पेशल आर्म्ड फोर्स/SAF): 700 पद — सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों के लिए
श्रेणीवार (UR, SC, ST, OBC, EWS) पदों का बंटवारा आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया गया है, जिसे आवेदन से पहले जरूर देख लें।
योग्यता (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता:
- सामान्य, SC और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है
- ST वर्ग के उम्मीदवार 8वीं पास होने पर भी आवेदन कर सकते हैं
उम्र सीमा (1 अक्टूबर 2026 तक):
- न्यूनतम उम्र: 18 वर्ष (सभी के लिए)
- अधिकतम उम्र: मध्य प्रदेश के सामान्य/EWS वर्ग के पुरुष और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए 33 वर्ष
- महिला उम्मीदवारों (सभी वर्ग) और MP के SC/ST/OBC पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 38 वर्ष
- नियमानुसार आरक्षित वर्गों को ऊपरी उम्र में अतिरिक्त छूट मिलेगी
बेतन
चयनित उम्मीदवारों को ₹19,500 – ₹62,000 प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके साथ ही सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग: ₹560
- मध्य प्रदेश के SC/ST/OBC/EWS वर्ग: ₹310
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI) से किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- लिखित परीक्षा (CBT): कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): दौड़ और अन्य फिजिकल टेस्ट
- शारीरिक मापदंड परीक्षा (PMT): लंबाई, सीना आदि की जांच
- दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल: अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं"
- MP Police Constable Recruitment 2026" लिंक पर क्लिक करें
- रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी बनाएं आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें
- ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट जरूर निकाल लें
Also Read:
1. GDCE Promotion https://www.vivanupdate.in/2026/09/rrb-gdce-age-limit-syllabus-salary-8th-pay-commission-2026.html
2. IBPS RRB 15th Recruitment Gramin Bank https://www.vivanupdate.in/2026/09/ibps-rrb-15th-online-form-2026-last-date-extended.html
3. RRB ALP Exam Date Out https://www.vivanupdate.in/2026/09/rrb-alp-exam-date-2026-out-cbt-1-admit-card-city-slip.html
Conclusion:
MP Police Constable Bharti 2026 उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो 10वीं पास करके सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। 7500 पदों की ये बंपर भर्ती लंबे समय बाद आई है, इसलिए आखिरी तारीख का इंतजार न करें — 22 सितंबर से फॉर्म भरना शुरू हो रहा है। आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।
Disclaimer: VivanUpdate.in किसी सरकारी विभाग से जुड़ा नहीं है। यहां दी गई जानकारी विभिन्न समाचार स्रोतों पर आधारित है। आवेदन करने से पहले esb.mp.gov.in पर आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य जांच लें।
महत्वपूर्ण: फॉर्म में कोई गलती हो जाए तो 11 अक्टूबर 2026 तक सुधार किया जा सकता है।
(FAQs)
Q1. MP Police Constable 2026 में कितने पद हैं?
कुल 7500 पद हैं — 6800 GD (महिला+पुरुष) और 700 SAF (सिर्फ पुरुष)।
Q2. क्या 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं?
हां, सामान्य/SC/OBC वर्ग के लिए 10वीं पास ही न्यूनतम योग्यता है। ST वर्ग के लिए 8वीं पास भी चलेगा।
Q3. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
22 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
Q4. परीक्षा कब होगी?
लिखित परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है।


0 टिप्पणियाँ