बिहार के किसानों के लिए एक बहुत बड़ी राहत भरी खबर आई है अगर आप किसान है और आपकी इस साल खरीफ की फसल जैसे ( अनाज ) - धान, मक्का ज्वार, बाजरा,रागी, ( दाल ) - मूंग,उड़द,अरहर( तुअर ) , ( तेल )- सोयाबीन मूंगफली, तिल,अरंडी, ( नकदी फसल ) कपास गन्ना, जुट, सन, आदि बाढ़ या सूखा की बजह से खराब हो गई है , तो बिहार सरकार आपको अकेले नहीं छोड़ेगी, सरकार बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2026 के तहत आर्थिक मदद दे रही है पिछले साल इस योजना से 1.17 लाख किसानों को लाभ मिल चुका है अगर आप इस बार सच मे नुकसान हुआ है तो इस योजना का लाभ अवश्य ले, इस योजना का अंतिम तिथि 31 October 2026 रखी गई है
इस योजना मे सरकारी फसल की कटाई ( Crop Cutting Experiment ) के आधार पर नुकसान का आकलन करती है अगर आपके पंचायत मे वास्तविक उपज निर्धारित उपज से कम होती है तो सभी पात्र किसानों को इसका लाभ मिलता है ये योजना पूरी तरह से पारदर्शी और DBT के माध्यम से चलाई जाती है
Is Baar Kitni Sahayata Rashi Milegi?
सरकार ने इस बार सहायता राशि को स्पष्ट कर दिया है आपको कितना पैसा मिलेगा ये आपके फसल नुकसान पर निर्धारित करेगा इस टेबल को समझे
उदाहरण के लिए: अगर आपने 1 हेक्टेयर में धान लगाया है और आपकी पंचायत में 25% नुकसान घोषित हुआ है तो आपको 10000 रुपया मिलेंगे उसी प्रकार 2 हेक्टेयर मे धान लगाया है तो आपको 20,000 रुपया मिलेंगे एक किसान को अधिकतम 2 हेक्टेयर के लिए ही लाभ दिया जाएगा मतलब अधिकतम लाभ 15000 से 20000 तक ही मिल सकता है
पिछले साल खरीफ फसल बाढ़ के कारण 2025 मे ही सरकार ने 714 पंचायतों के 1,17,708 किसानों के खाते मे 104 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी थी इस बार भी बड़ी संख्या मे किसानों को लाभ मिलने वाला है
Kharif 2026 ke liye kaun si faslein adhisoochit hain?
सरकार ने इस बार दो स्तर पर फसलों को अधिसूचित किया है
- पंचायत स्तर पर: ये फसलें हर पंचायत के लिए लागू हैं - अघनी धान , भदई मकई
- जिला स्तर पर: ये फसलें जिले के निर्णय में शामिल की गई हैं - सोयाबीन, मक्का, अगहनी आलू, बैंगन, टमाटर,और फूल गोभी
अगर आप इनमें से कोई भी फसल लगाई है तो आप आवेदन कर सकते हैं
Kaun Kaun Kisan Patra Hai? Eligibility
- आवेदक बिहार के निवासी होने चाहिए
- रैयत ( जमीन मालिक ) , गैर-रैयत ( बटाईदार ) और रैयत और गैर रैयत तीनों तरह के किसान योग्य है
- किसान का पंजीकरण बिहार कृषि विभाग के DBT पोर्टल https://dbtagriculture.bihar.gov.in/ पर होना चाहिए
- किसान के पास अपनी खेती योग्य जमीन का विवरण होनी चाहिए
Online Aavedan Ke Liye Jaruri Kagaj
आवेदन करने से पहले ये सब अपने पास रखें:
- किसान Registration Number
- Aadhaar Card
- Bank Passbook का पहला पेज ( जिसमें IFSC कोड लिखा हो )
- जमीन का Updated लगान रसीद या LPC ( Land Possession Certificate ) भू-धारण प्रमाण पत्र
- Mobile Number जो DBT पोर्टल से जुड़ा हो
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2026 Online Kaise Kare?
Step-by-Step Process
ये पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है किसी भी Cyber Cafe वाला को ज्यादा पैसे न दे
Step 1. सबसे पहले आपको सहकारिता विभाग के Official Portal https://esahkari.bihar.gov.in/ पर जाना होगा
Step 2. होमपेज पर आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना का लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें
Step 3. अब अपना किसान Registration Number डालें. आपके Registered Mobile Number पर एक OTP आएगा उसे डाल कर Verify कर लें
Step 4. OTP Verify होते ही आपका किसान वाला Data आ जाएगा यहाँ आपको अपनी खरीफ 2026 की फसल का चयन करना है
Step 5. फसल का नाम, बोवाई का रकबा ( हेक्टेयर ) और प्लॉट नंबर सही-सही भरें
Step 6. अंत में Self Declaration Form भरे टिक करके Final Submit बटन पर क्लिक कर दे
Step 7. Submit करने के बाद एक Application Receipt Number मिलेगा उसे संभाल कर रखें इसी से आप अपना Status चेक कर पाएंगे
Bihar Fasal Yojana ka aavedan status kaise check karein?
आवेदन करने के 15 दिन बाद आप https://esahkari.bihar.gov.in/ इस पोर्टल पर अपने आवेदन का Application Status चेक कर पाएंगे। आपको पहले Registration Number डालना होगा, उसके बाद आपको अपने Application का Status दिख जाएगा। अगर आपका आवेदन Block Agriculture Officer ( BAO ) द्वारा Verify हो गया है तो आपको SMS भी आएगा
Aavedan Reject Kyu Hota Hai?
कई बार किसानों के आवेदन गलती से Reject हो जाते हैं। इन बातों का ध्यान रखें।.
- DBT पोर्टल पर आपका नाम और आधार का नाम अलग-अलग न हो
- बैंक खाता आधार से लिंक ( DBT Enabled ) होना चाहिए
- जमीन का रकबा सही भरे, ज्यादा रकबा भरने पर Verification में Fail हो जाएगा
Helpline Number
किसी भी समस्या के लिए आप सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक इस Toll-Free Number पर बात कर सकते हैं 1800-3454-110
निष्कर्ष
देखिए, खेती में नुकसान होना आम बात है लेकिन सरकार ने इस योजना से किसानों को एक बड़ा सहारा दिया है बिना किसी Premium के 20000 रुपये तक की सहायता आज के समय मे कोई छोटा बात नहीं है इसलिए अगर आप इस योजना के योग्य है तो 31 October तक इस योजना के लिए आवेदन कर दे और मै तो कहता हु अंतिम तिथि का इंतजार न करे अभी ही जाए अपने नजदीकी Cyber Cafe और बात कर इस जानकारी को अपने गाँव के किसान भाइयों के साथ शेयर करे ताकि वो भी इस योजना का लाभ ले सकते और आगे कोई भी जानकारी के लिए मेरे साथ बने रहे
कोई भी समस्या आए तो आपके लिए नीचे Comment Box का खुला है जो चाहे आप पूछ सकते है आपको 24 घंटे के अंदर उत्तर मिल जाएगा अभी के लिए धन्यवाद
FAQs - Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2026
Q1. Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2026 ki antim tithi kya hai?
उत्तर - इस योजना की अंतिम तिथि 31 October 2026 है खरीफ फसल के लिए
Q2. Is yojana me kitna paisa milta hai?
उत्तर- 20% तक फसल खराब होने पर 7500 रुपये/हेक्टेर और 20% से अधिक खराब होने पर 10000 रुपये/ हेक्टेर मिलता है अधिकतम 2 हेक्टेर तक
Q3. Kya ye PM Fasal Bima Yojana se alag hai?
उत्तर- Haan, ye Bihar Sarkar ki apni yojana hai, isme kisan ko koi premium nahi dena padta hai.
Q4. Kaun se kisan apply kar sakte hain?
उत्तर- Bihar ke sabhi raiyat aur gair-raiyat kisan jinke paas 5 acre tak zameen hai
Q5. Online apply kaise kare?
उत्तर- https://esahkari.bihar.gov.in par jakar DBT Registration Number se login karke kar sakte hain.
Q6. Kya bhumiheen kisan bhi labh le sakte hain?
उत्तर- Nahi, is yojana ka labh keval zameen wale kisanon ko hi milta hai.
Q7. Paise kab tak aayenge?
उत्तर- Fasal kati ke 1-2 mahine ke andar paisa sidhe aapke Aadhaar-linked bank khate me DBT se aayega.
Q8. Kaun se dastavej chahiye?
उत्तर- Aadhaar Card, Khata Khesra Number, Bank Passbook, aur Mobile Number.
Q9. Helpline number kya hai?
उत्तर- 0612-2200693 / 1800-180-1551/1800-3454-110 par subah 10 baje se shaam 6 baje tak sampark kar sakte hain
Q10. Kya ek parivar me 2 log apply kar sakte hain?
उत्तर- Nahi, ek parivar me keval ek hi vyakti is yojana ka labh le sakta hai jiske naam zameen ho


0 टिप्पणियाँ